फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीता वर्ष BSF के लिए चुनौतीपूर्ण, बांग्लादेश की सियासी उठापटक पर पूर्वी कमान ने की बैठक

सार

West Bengal: बीएसएफ के पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी ने कहा कि गत वर्ष बीएसएफ के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, बीएसएफ ने सहयोगी एजेंसियों और समकक्ष बीजीपी के साथ मिलकर पेशेवर तरीके से स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन
बीएसएफ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि गत वर्ष बीएसएफ के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, बीएसएफ ने सहयोगी एजेंसियों और समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ मिलकर पेशेवर तरीके से स्थिति को संभाला। उन्होंने शुक्रवार को कोलकाता में पूर्वी कमान मुख्यालय में समीक्षा बैठक में सभी सीमा कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पित प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऑपरेशनल गतिविधियों और बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद उत्पन्न चुनौतियों की समीक्षा के लिए बीएसएफ के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय में बैठक बुलाई गई थी। 

बैठक में दक्षिण बंगाल, उत्तर बंगाल, गुवाहाटी, मेघालय, मिजोरम एवं कछार और त्रिपुरा फ्रंटियर के सभी महानिरीक्षक और अन्य स्टाफ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए फ्रंटियर्स के सभी महनिरीक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई और उपलब्ध आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें