फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर: पाक की गोलाबारी में शहीद सैनिक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 16 Nov 2020 04:47 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद जवान भूषण रमेशराव सतई का अंतिम संस्कार - फोटो : twitter.com/AnilDeshmukhNCP
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पिछले सप्ताह पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में शहीद हुए सेना के जवान भूषण रमेशराव सतई का अंतिम संस्कार सोमवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। 

विज्ञापन


नागपुर जिले में कतोल कस्बे के रहने वाले सतई (28) मराठा लाइट इन्फेंटरी में नायक पद पर तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार की शाम को नागपुर लाया गया था। उनके पार्थिव शरीर को शहर की सेना छावनी में रखा गया था।


सोमवार सुबह महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख और ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सतई को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और नागपुर प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इसके बाद तई के पार्थिव शरीर को कतोल ले जाया गया जहां सैकड़ों लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। सतई के पिता श्रमिक हैं। सतई साल 2011 में सेना में भर्ती हुए थे।

उधर, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा महाराष्ट्र के दो जवान सतई और ऋषिकेश जोंधले पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।



उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सुरक्षा बलों के पांच कर्मचारियों और छह आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें