फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख खातों में जमा 7 लाख करोड़ पर सरकार की नजर, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

Thu, 29 Dec 2016 10:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
नोटबंदी के पचास दिनों में जिन लोगों ने गलत तरीके से पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराया है, उनकी अब खैर नहीं। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। यह कहना है सरकारी सूत्रों का। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकारी अधिकारियों ने बताया है कि करीब 60 लाख लोगों और कुछ कंपनियों ने 50 दिनों के भीतर करीब 7 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा कराए। सूत्रों के मुताबिक सरकार को शक है कि इन खातों में बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


हालांकि अब भी सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अघोषित आय वाले लोग ज्यादा टैक्स देकर कालाधन जमा करा सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो जिन लोगों ने कर चोरी की है और किसी भी तरीके से कालेधन को बैंकों में जमा कराया है, उन पर सरकार की पूरी नजर है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अगर लोगों ने बैंकों में पैसा जमा कराकर सोच लिया है कि वे बच जाएंगे और उनका कालाधन सफेद हो जाएगा, तो ऐसा हरगिज नहीं होने वाला है। जिन लोगों ने 2 और 5 लाख रुपये के ऊपर दूसरों के खातों में जमा कराए हैं, वे जांच के दायरे में हैं। सरकार को उम्मीद है कि अब भी लोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कालाधन जमा कराने आएंगे, इससे कर में वृद्दि होना लाजमी है। अगर वे पैसा नहीं निकालते हैं तो वे अपने आपको खुश-किस्मत न समझें।
 
विज्ञापन

बचकर नहीं निकल पाएगे कर चोर

- फोटो : demo
सूत्रों की मानें तो टैक्स डिपार्टमेंट उन तमाम सुविधाओं से लैस है जिनके जरिए कालाधन जमा कराने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। जिनके एक से ज्यादा खाते हैं और जिन्होंने दूसरों के खातों में पैसे जमा कराए हैं, टैक्स डिपार्टमेंट उन लोगों को नहीं बख्शेगा।

अधिकारियों के मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष और आने वाले साल में कर चोरी रोक कर बढ़िया कर वृद्दि होगी, लेकिन चोर बचकर नहीं निकल पाएंगे।

कालाधन जमा कराने के लिए सरकार ने बीते 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की थी। यह योजना 31 मार्च 2017 तक चालू रहेगी। 

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को 4,172 करोड़ के कालाधन की जानकारी मिली है, जिसमें 105 करोड़ के नए नोट जब्त किए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें