फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन से 10 की मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:52 PM IST
दिलीप कुमार शर्मा/ बीबीसी
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : BBC
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार को भूस्खलन की वजह से एक इंस्पेक्शन बंगला और पांच घर गिरने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चियों समेत पांच महिलाएं शामिल हैं। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
 
पुलिस ने मरने वालों की पुष्टि करते हुए बताया है कि राहत अभियान जारी है। अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।

बारिश के असर से शुक्रवार को वेस्ट कामेंग जिले के भालुकपोंग टिप्पी क्षेत्र में जमीन धसक गई।
Trending Videos
विज्ञापन

भूस्खलन की वजह से एक इंस्पेक्शन बंगला और आसपास के पांच घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए

भूस्खलन - फोटो : BBC
पुलिस अधीक्षक ए कोआन ने बताया, "ये घटना दोपहर 12:30 बजे की है। भूस्खलन की वजह से एक इंस्पेक्शन बंगला और आसपास के पांच घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

राहत काम में लगे अधिकारियों ने अब तक पांच शव बरामद कर लिए हैं।" उन्होंने बताया कि बाकी शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है। मरने वालों में से तीन लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बताए गए है।

एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसे में आईबी अधिकारियों लापता होने की बात गलत है। उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में आईबी का मतलब इंस्पेक्शन बंगला से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें