फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain: भूस्खलन से सिक्किम और बंगाल के बीच यातायात हुआ ठप, दी गई यह सलाह

Sun, 09 Oct 2022 11:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

पूर्वी सिक्किम में सिंगतम और रंगपो के बीच दो स्थानों 19 माइल और 20 माइल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर बड़े-बड़े बोल्डर जाम हो गए हैं।
 
विज्ञापन
बारिश(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में भारी बारिश के चलते रविवार तड़के प्रदेश के कई जगह भूस्खलन हुए। जिससे गंगटोक और पश्चिम बंगाल के बीच सड़क संपर्क टूट गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पूर्वी सिक्किम में सिंगतम और रंगपो के बीच दो स्थानों 19 माइल और 20 माइल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर बड़े-बड़े बोल्डर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंगतम से गंगटोक की ओर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन की वजह से मार्ग पर 32 मील के पास मलबा आने जाने की वजह से यातायात ठप हो गया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मलबे को साफ करने और यातायात के लिए रास्ता फिर से खोलने में एक पूरा दिन लग सकता है। सिलीगुड़ी जाने वाले यात्रियों को पश्चिम बंगाल की सीमा तक जाने के लिए सेंट्रल पेंडम या पकयोंग से होकर जाने वाली सड़कों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें