सात अक्तूबर को सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आरोपपत्र लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल किया गया। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया गया है।
जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जदयू के मौजूदा अध्यक्ष ललन सिंह और शिवानंद तिवारी ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले का पर्दाफाश किया था। जब सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की, तब जदयू ने कागज उपलब्ध कराए और सीबीआई पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। अब जब कार्रवाई की जा रही है तो जदयू लालू यादव को समर्थन दिखा रही है।
विज्ञापन
RJD प्रमुख लालू यादव के खिलाफ CBI के चार्जशीट दाखिल करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP को पता है कि वे महागठबंधन के आगे नहीं टिकेंगे, इसलिए इनको आगे करते हैं। इसके बाद ED भी आएगी, जांच कर चार्जशीट दाखिल करेगी। जब तक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होगा तब तक ऐसा ही होगा।
इससे पहले बीते दिन यानी सात अक्तूबर को सीबीआई ने लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपपत्र लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल किया गया। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।