राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के छापे और ईडी की कार्रवाई पर प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने टेंडर के बदले में मिली संपत्तियों के आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी ललकारा और कहा कि वो दोनों का घमंड चूर-चूर कर देंगे। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के आखिर में लालू यादव के उप मुख्यमंत्री बेटे तेजस्वी यादव मीडिया के सवालों से उखड़ गए। तेजस्वी यादव ने रिपोर्टर के सवाल पूछने पर भड़कते हुए उन्हें एंटी-नेशनल चैनल से जुड़ा हुआ बता दिया। इस दौरान दोनों ने ही रिपोर्टरों के सवालों का जवाब घुमा-फिराकर दिया।
जमीन घोटाले में फंसा लालू परिवार, CBI ने कसा शिकंजा, 8 प्वाइंट में जानिए सबकुछ
लालू यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने ऊपर आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिन होटलों को लेकर उनपर कार्रवाई की जा रही है, उन्हें टेंडर और लीज उनके रेलमंत्री बनने से पहले दिया जा चुका है। लालू यादव ने बताया कि आईआरसीटीसी का गठन 1999 में हुआ। ये साल 2002 में फंक्शन में आया। आगे साल 2003 में दिल्ली, रांची, हावड़ा में आईआरसीटीसी को रेलवे ने होटल दिया। जिसे 15 साल की लीज पर दिया। लाइसेंस फीस भी रेलवे लेती रही। उन्होंने आगे बताया कि टाटा ने आईआरसीटीसी से दिल्ली में यात्री निवास लिया है। चाणक्या ग्रुप ने रांची में होटल लिया है। और ये निर्णय मेरे रेलमंत्री बनने से पहले हुआ।
छापों के बाद बोले लालू- मेरे खिलाफ RSS-BJP की साजिश, मैं इनसे डरने वाला नहीं
लालू यादव ने बताया कि ये सभी निर्णय एनडीए सरकार ने मेरे रेलमंत्री बनने से पहले ही ले लिया था। मैं तो 31 मई 2004 को रेलमंत्री बना। इसी निर्णय के तहत साल 2006 में टेंडर किया गया। ये टेंडर ओपन बोली के आधार पर हुआ। जिसने अधिक बोली लगाई, उसे टेंडर मिला। आईआरसीटीसी को लाइसेंस के रूप में हर साल इन होटलों से 1 करोड़ 15 लाख रुपए मिल रहे हैं। लीज खत्म होने के बाद होटल चलाने वाले अपने इंस्फ्रास्ट्रक्चर को वापस ले जाएंगे।
Decisions on handing over hotels taken before I took over as rail min,so the then Atal Behari govt must respond: @laluprasadrjd on #CBIRaids pic.twitter.com/9gmCyqUdoz
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2017
इस दौरान लालू यादव ने कहा कि हमारे ऊपर फर्जी केस किया गया। बच्चा लोगों के ऊपर किया। राबड़ी देवी के ऊपर केस किया। सब झूठ है। ममता जी, मायावती जी, अखिलेश जी, केजरीवाल जी, शरद पवार जी, सभी को परेशान कर रहे हैं मोदी जी। ऐसे खटमल और चीलर लोगों को जनता का दवाई देकर खत्म कर देंगे।
लालू यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को ललकारते हुए कहा कि हम फांसी के फंदे पर लटक जाएंगे, तुम्हारी बुनियाद, तुम्हारा अंहकार चूर चूर कर देंगे हम और हमारी जनता। बिहार से हराकर लौटाए हैं। ये लोग महागठबंधन को तोड़ना चाहते हैं। लालू यादव ने आगे कहा कि 26 जुलाई की पटना रैली में गांव गांव से लोग आ रहे हैं। हम सभी बातों को उस रैली में रखेंगे।