फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav Family: बिहार में उठापटक के बीच लालू की सिंगापुर वाली बेटी की चर्चा, जानें राजद प्रमुख के परिवार को

Wed, 10 Aug 2022 02:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लालू के पिता का नाम कुंदन राय और माता के नाम मरछिया देवी था। लालू प्रसाद यादव कुल सात भाई-बहन हैं। लालू के दो बेटे और सात बेटियां हैं। पूरा परिवार काफी चर्चित है। आइए सभी के बारे में जानते हैं... 
विज्ञापन
लालू का कुनबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भारतीय जनता पार्टी आखिरकार सत्ता से बाहर हो गई। नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौता कर लिया। अब नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं। दोपहर दो बजे उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  
विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को दिनभर चलती सियासी उठापटक के बीच पूरे दिन लालू प्रसाद यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या चर्चा में रहीं। उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। उनका ट्वीट, 'राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी।' सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ट्वीट के साथ उन्होंने एक गाने का वीडियो भी शेयर किया। इसकी भी खूब चर्चा रही।  

रोहिणी के ट्विट के बाद लोगों की दिलचस्पी एक बार फिर से लालू प्रसाद यादव के परिवार में बढ़ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि लालू प्रसाद यादव के परिवार में कौन-कौन है और क्या करता है? तो आइए जानते हैं इन सब सवालों के जवाब...
विज्ञापन

 

लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
शुरुआत लालू प्रसाद यादव से करते हैं
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। पिता का नाम कुंदन राय और माता के नाम मरछिया देवी था। लालू प्रसाद यादव कुल सात भाई-बहन थे। 
 

1. मंगरु यादव: लालू के भाई बहनों में मंगरु यादव सबसे बड़े थे। इनका परिवार आज भी लालू यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में बसा है। पिछले साल बिहार में हुए पंचायत चुनाव में मंगरु यादव की पुत्रबधू मुखिया पद की उम्मीदवार थीं। हालांकि वो चुनाव हार गईं। 
 

2. गुलाब यादव: लालू के भाई-बहनों में गुलाब दूसरे नंबर पर आते हैं। गुलाब यादव के दो बेटे और चार बेटियां हैं। 2011 में 75 साल की उम्र में गुलाब यादव का निधन हो गया था। वह दमा और दिल की बिमारी से पीड़ित थे। गुलाब भी सक्रिय राजनीति में रहे हैं। वह फुलवरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख भी रह चुके हैं। 
 

3. मुकुंद यादव: कुंदन राय और मरछिया देवी के तीसरे बेटे मुकुंद यादव रहे। मुकुंद पशुपालन विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थे। लालू यादव के साथ रह कर ही इन्होंने अपनी पढ़ाई की थी। मुकुंद के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। 2013 में 75 साल की उम्र में मुकुंद का भी निधन हो गया था। 
 

4. महावीर यादव: भाई-बहनों में महावारी यादव चौथे नंबर पर थे। ये भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी पत्नी का नाम गिरजा देवी था। महावीर यादव के तीन बेटे और दो बेटियां थीं। 
 

5. गंगोत्री देवी: लालू की इकलौती बहन गंगोत्री देवी थीं। 2018 में गंगोत्री देवी का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। कहा जाता है कि छह भाइयों में अकेली बहन होने के कारण गंगोत्री सबकी लाडली थीं। इनके पति का नाम जगधारी चौधरी था। 
 

लालू प्रसाद यादव - फोटो : PTI
6. लालू प्रसाद यादव : गंगोत्री के बाद लालू प्रसाद यादव का नंबर आता है। लालू का जन्म 1948 में गोपालगंज जिले में हुआ था। लालू के साथ-साथ पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। लालू प्रसाद यादव की सात बेटियां और दो बेटे हैं। बेटों का नाम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव है। वहीं, बेटियों में मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव,  हेमा, अनुष्का और लक्ष्मी हैं। 
 

7. शुकदेव यादव: लालू के भाई-बहनों में शुकदेव यादव भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। वह लालू यादव के अलावा एक मात्र भाई हैं जो अभी जीवित हैं। आगे पढ़िए लालू के बच्चे क्या करते हैं? 

 

मीसा भारती अपने पति और बच्चों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
1. मीसा भारती: लालू और राबड़ी देवी के बच्चों में सबसे बड़ी मीसा भारती हैं। मीसा की शादी 1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई है। शैलेश अब खुद की कंपनी चलाते हैं। दोनों की दो बेटियां दुर्गा, गौरी और एक बेटा है। मीसा राज्यसभा की सांसद हैं। उन्होंने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 
 

रोहिणी आचार्य - फोटो : अमर उजाला
2. रोहिणी आचार्या: लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या हैं। रोहिणी भी राजनीति में काफी सक्रिय रहती हैं। खासतौर पर पिता और भाई के लिए सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। रोहिणी इन दिनों सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। रोहिणी की शादी 2002 में राव समरेश सिंह के साथ हुई है। समरेश भी कंप्यूटर इंजीनियर हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। 
 

पिता लालू यादव के साथ बेटी और दामाद - फोटो : अमर उजाला
3. चंदा : लालू-राबड़ी की तीसरी बेटी चंदा भी काफी पढ़ी-लिखी हैं। चंदा ने पिता की तरह एलएलबी की पढ़ाई की है। चंदा की शादी 2006 में फ्लाइट पायलट विक्रम सिंह से हुई है। दोनों का एक बेटा है। 
 

रागिनी यादव - फोटो : अमर उजाला
4. रागिनी यादव : लालू-राबड़ी की चौथी बेटी रागिनी यादव हैं। रागिनी इंटरपास हैं। उन्होंने 12वीं के बाद रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक करने के लिए एडमिशन लिया था। हालांकि, वह पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं। रागिनी की शादी 2012 में समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई। 

 

हेमा - फोटो : अमर उजाला
5. हेमा यादव : लालू की पांचवी बेटी का नाम हेमा यादव है। हेमा ने बीआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है। हेमा का दाखिला मुख्यमंत्री कोटे से हुआ था। हेमा की शादी विनीत यादव से हुई है। विनित भी सक्रिय राजनीति में हैं। 
 

अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
6. धन्नु उर्फ अनुष्का राव : लालू-राबड़ी की छठवीं बेटी धन्नु उर्फ अनुष्का राव हैं। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव के साथ हुई है। चिरंजीव का परिवार अभी भी हरियाणा में सक्रिय राजनीति में है। अनुष्का ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। 
 

राजलक्ष्मी अपने पति तेज प्रताप - फोटो : अमर उजाला
7. राजलक्ष्मी यादव : लालू यादव-राबड़ी की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव हैं। राजलक्ष्मी की शादी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। तेज प्रताप भी सक्रिय राजनीति में हैं। सांसद भी रह चुके हैं। वहीं, राजलक्ष्मी ने स्नातक की पढ़ाई की है। 
 

राजद नेता तेज प्रताप यादव - फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव
8. तेज प्रताप : भाइयों में सबसे बड़े तेज प्रताप ही हैं। तेज प्रताप ने इंटर तक की पढ़ाई की है। इनका जन्म 16 अप्रैल 1988 में हुआ था। तेज प्रताप बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। 
 
विज्ञापन

तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter@ Tejashwi Office
9. तेजस्वी यादव : सबसे छोटे तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का नेतृत्व भी किया है। तेजस्वी नौवीं पास और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। कहते हैं कि क्रिकेट में कॅरियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें