केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के शिकंजे में कसे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जमीन घोटाले पर अपनी सफाई पेश की है। लालू ने सीबीआई की छापेमारी पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके और परिवार के बाकी सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बीजेपी और आरएसएस मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है। उनका कहना है कि बीजेपी उन्हें अपने सामने झुकाना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि हम झुकने वालों में से नहीं है और मैं इनसे डरने वालों में से नहीं हूं। लालू ने कहा कि हम मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन बीजेपी सरकार को हटा कर दम लेंगे। होटल आवंटन पर लालू ने कहा कि इसमें कोई धांधली नहीं हुई है और मैंने कुछ गलत नहीं किया है।
Hum mitti mein mil jayenge lekin BJP aur Modi sarkar ko hata ke dum lenge: #LaluPrasadYadav
— ANI (@ANI_news) July 7, 2017
No wrong was done in the tendering, this is a BJP conspiracy.Me and my party will not be cowed down: #LaluPrasadYadav
— ANI (@ANI_news) July 7, 2017
लालू और उनके परिवार पर सवाल उठने के बाद बिहार में नीतीश सरकार को विपक्ष घेर रहा है। बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि वे भ्रष्टाचारियों के साथ देना चाहते हैं या उनके विपक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि आपके मंत्रीमंडल का उपमुखिया तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और अब आप तय करें कि आप के मंत्रीमंडल में क्या वो व्यक्ति रहेंगे या नहीं?
गिरिराज ने ये भी नीतीश से पूछा कि क्या आप उस पार्टी से गठबंधन रखेंगे जो पूर्ण रूप में भ्रष्टाचारी हैं। गिरिराज ने नीतीश से कहा कि वे अपने मौन को तोड़े और बताए कि वे इन भ्रष्टाचारियों के पाले में हैं या उनके खिलाफ।