फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की बेटी ने महंगी संपत्ति कौड़ियों के दाम खरीदी

Fri, 12 May 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हर तरफ से शिकंजा गहराता जा रहा है। शहाबुद्दीन और लालू प्रसाद यादव की बातचीत का टेप लीक होने के बाद वो एक और परेशानी में फंसते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


एक निजी चैनल में इस बात का खुलासा हुआ कि कैसे लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों ने महंगी संपत्ति को संदिग्ध कंपनियों के जरिए काफी कम दाम में खरीदा।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस मजह 1.41 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि इसकी कीमत करीब 100 करोड़ की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दंपति ने सैनिक फार्म्स में भी एक फॉर्महाउस खरीदा। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के रिकॉर्ड के मुताबिक ये दंपति करीब 4 प्राईवेट कंपनियों के डायरेक्टर हैं। इन्होंने दिसंबर 2002 में मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई। इसके बाद 2006 में उनकी ये कंपनी बंद कर दी गई। लेकिन 2008-2009 में इसी कंपनी ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस खरीदा। 

इस फॉर्महाउस को खरीदने के अलावा संदिग्ध कंपनी के जरिए एक और संपत्ति खरीदी गई। केएचके होल्डिंग्स नाम की कंपनी से सैनिक फॉर्म्स में फॉर्महाउस खरीदा गया। ये कंपनी विवेक नागपाल की थी जो महज एक लाख रुपये में मीसा और शैलेश को बेच दिया गया। 

इस बाबत जब नागपाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कई कंपनियां हैं और जहां तक बात रही केएचके होल्डिंग्स तो इस बेची गई कंपनी के बारे में उन्हें अभी कुछ याद नहीं है। 

इस मामले पर पूछे जाने पर आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि हमें फंसाया जा रहा है। हमारी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। सही तरीके से संपत्ति खरीदने पर भी मीडिया को इसमें गड़बड़ी नजर आ रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें