फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू ने कसा तंज, गाय दूध देती है वोट नहीं

Fri, 05 Aug 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन
देश में पहले गायों को बचाने के नाम पर राजनीति और बहस हो रही थी अब गायों की बदहाल स्थिति पर राजनीति हो रही है। बीजेपी शासित राजस्थान में सरकारी हिंगोनिया गौशाला में गायों की खराब स्थिति पर राजद प्रमुख लालू प्रसा यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। लालू ने कहा है कि,गौ-मैया दूध देती है, वोट नहीं।
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया कि,'गौ-मैया दूध देती है, वोट नहीं। पर इनको लगता है कि गौमाता वोट देती है। गाय कभी पाली नहीं, जानकारी कैसे हो?'
  गौ-मैया दूध देती है, वोट नहीं। पर इनको लगता है कि गौमाता वोट देती है। गाय कभी पाली नहीं, जानकारी कैसे हो? https://t.co/BcGYZ62I9G — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 5, 2016


लालू ने अगले ट्वीट में आरएसएस और स्वंयघोषित राष्ट्रवादी रक्षकों को गौमाता की इस बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया है। लालू ने अपने ट्वीट में कहा, 'जो हाल इन तथाकथित स्वंयघोषित राष्ट्रवादी रक्षकों ने "गौ-मैया" का किया है वही "गंगा-मैया" का करेंगे।कहाँ है आरएसएस?'
विज्ञापन

  जो हाल इन तथाकथित स्वंयघोषित राष्ट्रवादी रक्षकों ने "गौ-मैया" का किया है वही "गंगा-मैया" का करेंगे।कहाँ है आरएसएस? https://t.co/hjOAvKtpbb — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 5, 2016
विज्ञापन

गौमाता के नाम पर घोटाला

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter
लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने राजस्थान में गायों की खराब स्थिति के लिए बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने अपने पिता का साथ देते हुए ट्वीट किया, 'बीजेपी गाय के नाम पर मंत्रालय,मंत्री व बजट बनाती है,चंदा इक्ट्ठा करवाती है। और अंत में सब को डकार जाते है। कृप्या,गौ-माता को तो बख्श देते।'
  राजस्थान में गौमाता के नाम पर घोटाला। वहाँ गऊ-पालन मंत्रालय है,करोड़ो का बजट है पर गौ माताएं भूख से मर रही है। pic.twitter.com/UxtS4fFpKz — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 4, 2016


तेजस्वी यादव ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने राजस्थान में गौमाता के नाम पर घोटाला के जिक्र किया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट में कहा,'राजस्थान में गौमाता के नाम पर घोटाला। वहाँ गऊ-पालन मंत्रालय है,करोड़ो का बजट है पर गौ माताएं भूख से मर रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें