फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का सूट खरीदने वाले लालजी पटेल बोले- मैंने नहीं सरेंडर किए 6000 करोड़

Tue, 15 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के हीरा व्यापारी लालजी पटेल को तो आप जानते ही होंगे, जो कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री मोदी के एक सूट को निलामी में 4.31 करोड़ में खरीदकर एकाएक सुर्खियों में आ गए थे। इसके अलावा अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर घर और कार भेंटकर भी वह काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। 
विज्ञापन


वही लाजी पटेल एकबार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार कारण कुछ और है, बताया जाता है कि लालजी पटेल ने अपने पास रखे 6 हजार करोड़ की नकदी को सरकार के पास जमा कर उस पर भारी भरकम जुर्माना चुकाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लालजी पटेल ने 6000 करोड़ के पुराने नोट सरेंडर किए हैं। इसके लिए उन्होंने 200 फीसदी जुर्माने के हिसाब से 5400 करोड़ रुपये अलग से चुकाए हैं, इसमें 30 फीसदी टैक्स के हिसाब से 1800 करोड़ रुपये और बाकी 3600 करोड़ रुपये पैनल्टी के हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कर्मचारियों को कार और घर गिफ्ट भेंट कर सुर्खियां बटोर चुके हैं पटेल

हालांकि मीडिया में यह खबरें आने के बाद स्‍थानीय मीडिया ने लालजी पटेल से उनका पक्ष जानना चाहा। जिसके बाद लालजी पटेल ने दावा किया कि मेरे खिलाफ झूठी खबरें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा मेरा काम हीरे का कारोबार का है मैं एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करता हूं। मेरे पास कुछ ऐसा धन है ही नहीं जिसे छुपाया जाए।

बता दें कि लालजी पटेल गुजरात के सूरत में बड़े हीरा व्यापारी हैं, वह लगातार कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे वो चर्चाओं में बने रहते हैं। मोदी का सूट खरीदने के अलावा वो अपनी दानवीर वाली छवि को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। इससे पूर्व वह बालिका शिक्षा के लिए भी 200 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं। 

इसके अलावा 1000 से ज्यादा छात्राओं की शिक्षा के खर्चे के तौर पर भी वह प्रत्येक छात्रा के नाम से 2 लाख रुपये बैंकों में जमा कर चुके हैं जिससे उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे। 

दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को कार और घर गिफ्ट करने के कारण भी वह काफी सुर्खियों में रहे थे। तब भी हर तरफ उनकी वाहवाही हुई थी। बताया जाता है कि लालजी पटेल का कुल कारोबार 10 हजार करोड़ का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें