ट्विटर पर पत्रकार आदित्य राज कौल ने लिखा, "एक घंटे में नई जिंदगी शुरू करने से लेकर डेटिंग के एलान तक। ललित मोदी और सुष्मिता सेन को बधाई।" @garg_trupti हैंडल से लिखा गया- उन लोगों के लिए दो मिनट का मौन, जिन्हें लगता है कि 2-3 घंटे जिम करने से वे परफेक्ट दिख सकते हैं। अभिषेक दारुका नाम के यूजर ने ट्वीट किया- पैसे पर मेरा भरोसा फिर कायम हो गया। यूजर @ishubham96k ने लिखा, "ये क्या हुआ, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से शादी कर ली। कौन कहता है कि पैसे से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं।
वेलू नाम के एक और यूजर ने पंचायत सीरीज से जुड़ा मीम पोस्ट किया। इसमें टैगलाइन थी- "मत देख विनोद देखा नहीं जाएगा।" ट्विटर हैंडल @bhisham1986 ने लिखा, "भारत सरकार ललित मोदी को पकड़ने में असफल रही, लेकिन सुष्मिता सेन कामयाब हुईं। इन दोनों का मेल देखिए। पैसा ही असली भगवान है।" एक यूजर @Sports__Buff ने कहा- "यह ललित मोदी की दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि है, आईपीएल अभी भी पहली सबसे बड़ी है।"