फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: एसआईआर फॉर्म पूरी तरह डिजिटल करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बना लक्षद्वीप, चुनाव आयोग ने की घोषणा

Fri, 28 Nov 2025 06:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करवत्ती।

सार

EC: लक्षद्वीप देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिसने मतदाता सूची के एसआईआर फॉर्म की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल रूप से पूरी कर ली। इस प्रक्रिया में 55 बूथ स्तर के अधिकारियों ने घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए और निवासियों को फॉर्म भरने में मदद की। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि लक्षद्वीप देश का पहला ऐसा केंद्र शासित प्रदेश बना गया है, जिसने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म की पूरी प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल रूप से पूरी कर ली। एसआईआर की प्रक्रिया इस साल चार नवंबर से शुरू हुई थी। 27 अक्तूबर को चुनाव आयोग के आदेश के बाद एसआईआर शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


आयोग के मुताबिक, कुल 55 बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने सभी दस द्वीपों में घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए और निवासियों को उन्हें भरने में मदद की। उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 133 बूथ स्तर के एजेंट (बीएलए) का सहयोग मिला। 

ये भी पढ़ें: 'संसद में जोर-जोर से वंदे मातरम का नारा लगाएंगे शिवसेना UBT सांसद..', उद्धव ठाकरे की भाजपा को चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव पंजीकरण अधिकारी आईएएस शिवम चंद्र ने एक बयान में कहा, प्रत्येक द्वीप के तय इलाकों में विशेष शिविर भी लगाए गए, ताकि भरे हुए फॉर्म को तेजी से एकत्र किया जा सके और उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जा सके। केंद्र शासित प्रदेश ने मतदाता सूची बनाने और उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित करने की प्रक्रिया आज पूरी कर ली। मसौदा मतदाता सूची नौ दिसंबर, 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें