फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : लक्षद्वीप प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं को द्वीप समूह आने की नहीं दी अनुमति

Sun, 04 Jul 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोच्चि

सार

  • अतिरिक्त जिलाधिकारी एस असकर अली ने अपने आदेश में कांग्रेस नेताओं टी एन प्रथपान, हिबी इडेन और ऑल इंडिया फिशरमैन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार को द्वीप पर आने की अनुमति नहीं दी और कहा कि उनकी यात्रा राजनीतिक कार्रवाई जान पड़ती है।
विज्ञापन
Praful Khoda Patel, Lakshadweep Administrator - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्षद्वीप प्रशासन ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं को द्वीप समूह आने की अनुमति देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि राजनीतिक क्रियाकलाप के लिए उनकी इस यात्रा से शांतिपूर्ण माहौल में बाधा उत्पन्न होगी।

विज्ञापन


इस द्वीप समूह में लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण विनियमन के मसौदे को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसी भी संभावना है कि ये नेता द्वीप समूह के बहुत सारे लोगों से मिलेंगे जिससे द्वीप समूह में कोविड और फैल सकता है।

अतिरिक्त जिलाधिकारी एस असकर अली ने अपने आदेश में कांग्रेस नेताओं टी एन प्रथपान, हिबी इडेन और ऑल इंडिया फिशरमैन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार को द्वीप पर आने की अनुमति नहीं दी और कहा कि उनकी यात्रा राजनीतिक कार्रवाई जान पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें