फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe लोगों के लिए हीरो बन रही पुलिस, मदद के लिए बढ़ते हाथ बता रहे हैं, 'जीतेंगे हम'

Thu, 26 Mar 2020 12:45 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाती पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश पूरी तरह से लॉकडाउन है और कोरोना वायरस से निपटने के लिए लड़ रह है। तेजी फैलते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलना किया है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। पुलिस को निर्देश है कि वो इस बंदी का सख्ती से पालन करवाए।

विज्ञापन


इस मुश्किल समय में लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिस पुलिस के प्रति लोगों के मन ना जाने कब से कड़वाहट बैठी, वही पुलिस आज अपने परिवार से दूर अपनी जनता के लिए 24 घंटो तैनात है। पुलिस लोगों खाना खिला रही है। गरीबों तक जरूरत की चीजें पहुंचा रही है, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए भटकना ना पड़े इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है।



पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान सड़कों पर मौजूद हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। वे अपने इस कार्य से लोगों को संदेश दे रहे हैं कि आप घरों में ही रहिए, यह समय मुश्किल जरूर है, लेकिन हम आपके साथ हैं। पुलिस के जवान घरों तक जरूरत की वस्तुएं पहुंचा रहे हैं और लोगों की हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब के तरनतारन एसएसपी ध्रुव दाहिया खुद लोगों की सेवा में जुटे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि समाज में कोई दहशत का माहौल पैदा न हो।  प्रशासन लगातार सरकार की सलाह का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है। ऐसे ही अमृतसर की ग्रमीण पुलिस कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के समय लोगों के बीच जरूरत की चीजें पहुंचा रही है।
यूपी पुलिस भी मुस्तैद है। नोएडा में पुलिस को गर्भवती महिला का पता चलते ही वो तुरंत पहुंची। स्थानीय चौकी इंचार्ज ने गर्भवती महिला के हाथों को सेनेटाइज कराकर अपने वाहन से प्रसव हेतु ग्राम झुंडपुरा से सेक्टर 24 आस्पताल में भर्ती कराया। ये वही पुलिस है जिसे कुछ लोग समझते हैं कि उसे लाठी भांजने के अलावा कुछ नहीं आता।, लेकिन हमेशा की तरह ही आज भी वो हर कठिन मोड़ पर हमारे साथ खड़ी है।

विज्ञापन

मुश्किल समय पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे

बरेली में एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली द्वारा लॉकडाउन में जिला अस्पताल में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री व विभिन्न स्थानों पर गरीब व असहाय लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई। पुलिस हर वो चीज पहुंचा रही है जिससे घरों में या किसी अन्य जगह पर मौजूद लोगों को परेशानी ना हो और उन्हें बाहर नहीं निकलना पड़े।

सड़क किनारे रहने वाले गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान कमाने के लिए कोई रोजगार नहीं है। वो भूखे सड़कों के किनारे बैठे हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे बैठे लोगों में खाद्य सामग्री वितरित की। इस कठिन समय में और भी लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं। बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने 50 लाख का चावल गरीबों के लिए दान किया है। मध्यप्रदेश के इंदौर के श्री पद्मवंशीय मारवाड़ी राठौर पंचायत गोपाल मंदिर ट्रस्ट ने किसी भी संस्था, एनजीओ की सहायता के लिए आगे आया है।

गोपाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि भोजन बनाने के लिए, स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए या किसी और परमार्थिक कार्य के लिए अगर हमारा राठौर मांगलिक भवन चाहिए, तो वह नि:शुल्क उपलब्ध है।

एक तरफ जहां देश घरों में बंद होकर इस महामारी को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर देश के अलग-अलग हिस्सों से और प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ते हाथ ये संदेश दे रहे हैं कि हां यह वक्त मुश्किल जरूर है, पर हम हर बार की तरह इस बार भी इस पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें