फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख झड़प: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगी ममता

Thu, 18 Jun 2020 05:52 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लद्दाख में चीन-भारत सीमा पर स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होंगी।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने संबंधी केंद्र का कदम सही फैसला है।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमारी पार्टी प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली बैठक में शामिल होंगी। जैसा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि हम संकट की इस घड़ी में देश के साथ खड़े हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें