फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: सैलजा, सिंघवी कांग्रेस कार्य समिति में शामिल, यूपी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष लल्लू को भी मिली जगह

Thu, 23 Jun 2022 01:57 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी सुब्बारामी रेड्डी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्तियां की हैं। सोनिया गांधी की करीबी माने जाने वाली सैलजा कुछ सप्ताह पहले तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं। सिंघवी प्रसिद्ध अधिवक्ता होने के साथ ही पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें