फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास ने ली केजरीवाल पर चुटकी, बोले- चादर फटी तो प्रसाद लूटने आए सुबूत मांगने वाले

Tue, 06 Aug 2019 02:54 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kumar vishwas and kejriwal
विज्ञापन

अक्सर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय का समर्थन किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने के साथ-साथ विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा। वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर की तुलना दिल्ली व पुड्डुचेरी से करना ठीक नहीं। कश्मीर का 2/3 हिस्सा पाकिस्तान और चीन के कब्जे में है। कश्मीर में एक साल में 150 बार घुसपैठ हुई।

विज्ञापन


आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक कविता के जरिये गृह मंत्री के कदम की प्रशंसा करने हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि भारत माता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार। हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लंबित इस शल्य क्रिया के दौरान देश के साथ रहें। ये ऐतिहासिक क्षण हैं। उन्होंने एक कविता भी ट्वीट की है। 

‘दर्द कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए।
तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।


विश्वास ने इस फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने एक और ट्वीट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘आज ही धंधा बंद हुआ और आज ही बुआ-भतीजे कपड़े फाड़कर भिखारी भी हो गए।’ 

विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में बिना नाम लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा है कि दिल पर चट्टान रखकर ट्वीट कर रहे हो ना? हमने जब सेना के समर्थन में वीडियो बनाया, तब तो अपने घर पर पालित अमानती कुत्तों से हमको घेरकर मारने की कह रहे थे। अब क्या हुआ?

चादर फटी तो प्रसाद लूटने आ गए सबूत मांगने वाले? इतिहास का कूड़ेदान हर दगाबाज देशद्रोही की प्रतीक्षा में है।

विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने की आलोचना

उधर, स्वराज इंडिया पार्टी के योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कश्मीर नीति के तीन सूत्र दिए थे। इंसानियत, जम्हूरियत, कश्मीरियत। इन तीनों को नजरअंदाज करने वाला आज का फैसला अंतत: अलगाववादियों और पाक समर्थित आतंकवादियों के हाथ मजबूत करेगा। इतिहास गवाह है कि गले लगाने की बजाय गला दबाने की नीति का खामियाजा आने वाली पीढ़ियां भुगतती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें