फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020: जन्माष्टमी का प्रसाद खाने के बाद 26 लोग बीमार, उपचार के बाद ठीक हुए

Thu, 13 Aug 2020 01:59 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
विज्ञापन
जन्माष्टमी 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के परभणी जिले में जन्माष्टमी का प्रसाद खाने के बाद कम से कम 26 मजदूर बीमार हो गए। ऐसा संदेह है कि संबंधित प्रसाद के विषाक्त होने के कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की इस घटना में प्रभावित हुए सभी लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने उस निजी अस्पताल से संपर्क किया है जहां मजदूरों को उपचार के लिए ले जाया गया था।

संपर्क किए जाने पर सोनपेठ के पास स्थित अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि दिघोल गांव से संबंध रखने वाले मजदूरों को प्रसाद खाने के बाद उल्टी होने लगी। उन सभी का उपचार किया गया और मंगलवार की रात सभी को वापस भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी प्रभावित लोग ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें