फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयंबटूर: पार्क में भगवान कृष्ण की आदमकद मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली, भाजपा और हिंदू मुन्नानी भड़की 

Sat, 01 Jan 2022 06:57 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, कोयंबटूर

सार

भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से कुछ हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा समर्थित सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन
टूटी मूर्ति से भाजपा भड़की - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयंबटूर के भारती पार्क में शनिवार तड़के भगवान कृष्ण की एक आदमकद मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई, जिसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। मॉर्निंग वॉक करने वालों ने जगह-जगह बिखरे मूर्ति के टूटे हुए टुकड़ों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन


पार्टी के जिला अध्यक्ष आर नंदकुमार सहित स्थानीय भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से कुछ हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा समर्थित सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जिनके इस तोड़फोड़ में शामिल होने का शक है। 

पुलिस ने टूटे हुए टुकड़े हटा दिए हैं और घटना की जांच की जा रही है। दक्षिणपंथी संगठन हिंदू मुन्नानी ने भी इस घटना की निंदा की और घोषणा की कि वह इस मुद्दे पर सोमवार को शहर में प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें