फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई में कृष्णा गुरुजी ने लिया विशेष ‘दिव्यांग योग’ सेशन; कहा- दिव्यांगता को क्षमता में बदलें

Tue, 06 Oct 2026 03:31 PM IST
पवन पांडेय मुंबई, महाराष्ट्र

सार

कृष्णकांत मिश्रा ‘कृष्णा गुरुजी’ ने मुंबई में 150 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विशेष ‘दिव्यांग योग’ सत्र आयोजित किया। उन्होंने योग, पंचतत्व, प्राणायाम और पर्यावरण का महत्व समझाते हुए दिव्यांगता को अभिशाप नहीं, विशेष क्षमता मानने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
विशेष ‘दिव्यांग योग’ सेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक चिंतक एवं हीलर कृष्णकांत मिश्रा ‘कृष्णा गुरुजी’ ने मुंबई स्थित शारीरिक रूप से विकलांग लोगों का संघ में 150 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए विशेष ‘दिव्यांग योग’ सेशन लिया। इस सत्र में कृष्णा गुरुजी ने योग को पंचतत्व, प्राणायाम और पर्यावरण से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सरल तरीके से समझाया कि हमारा शरीर पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—इन पाँच तत्वों से बना है। इसलिए शरीर की देखभाल के साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति भी हमारा दायित्व है।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “अपनी दिव्यांगता को अभिशाप नहीं, वरदान समझिए। जिस दिन आप शरीर की कमी से ऊपर उठकर अपनी विशेष क्षमता को पहचानेंगे, उसी दिन आपकी विकलांगता, क्षमता में बदलने लगेगी।” अपने जीवन के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कृष्णा गुरुजी ने कहा कि शारीरिक सीमाओं पर लगातार ध्यान देने के बजाय व्यक्ति को अपनी उपलब्ध क्षमताओं को विकसित करना चाहिए। यही सोच उसे आत्मनिर्भर बनने और समाज के लिए कुछ सार्थक करने की शक्ति देती है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरेश अय्यर, पटवर्धन, विजय सामरा सहित संस्था की समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें