फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझिकोड को सबसे खूबसूरत हवाईअड्डों में गिना था

Sat, 08 Aug 2020 06:35 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोझिकोड एयरपोर्ट का रनवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केरल के कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को उसके प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से देश के सबसे खूबसूरत हवाईअड्डों में गिना जाता है। मगर शुक्रवार को वहां का दृश्य भयावह था। एयर इंडिया एक्सप्रेस का दुबई से लौटा बोइंग 737 विमान कोझिकोड हवाईअड्डे के रनवे से फिसल कर घाटी में गिर कर दो टूकड़े हो गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन


एयर इंडिया की किफायती सेवाएं देने वाली अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चार साल पहले कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को देश के ‘सबसे खूबसूरत हवाईअड्डे और हवाईपट्टी’ की सूची में शामिल किया था। एयरलाइन ने 26 अगस्त, 2016 को देश के सबसे खूबसूरत रनवे और हवाईअड्डों पर ब्लॉग लिखा था। इसमें कहा गया था कि उड़ान का आनंद उस समय और बढ़ जाता है, जब आपका स्वागत प्रकृति से भरपूर खूबसूरती से होता है। आपको लगता है कि आप अपने सपनों की जगह पर आ गए हैं।

केरल के कोझिकोड हवाईअड्डे के टेबलटॉप रनवे पर विमान उतारना पायलटों के हमेशा से चुनौती रहा है। वहां किसी तरह की चूक या गलती के लिए गुंजाइश नहीं है। ब्लॉग में देश के खूबसूरत हवाईअड्डों तथा हवाईपट्टी का जिक्र किया गया था। इसमें कोझिकोड के हवाईअड्डे का भी उल्लेख था। कोझिकोड को कालीकट भी कहा जाता है।
विज्ञापन


एयरलाइन की वेबसाइट पर लिखे ब्लॉग पोस्ट में कहा गया था, ‘कालीकट का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा केरल के कोझिकोड और मल्लापुरम शहरों को सेवाएं प्रदान करता है। स्थानीय लोग इसे करीपुर हवाईअड्डा भी कहते हैं, क्योंकि यह मल्लापुरम से करीब 25 किलोमीटर और कोझिकोड से करीब 28 किलोमीटर दूर करीपुर में स्थित है।’

ब्लॉग में कोझिकोड के हवाईअड्डे के बारे में लिखा था, ‘यह देश के टेबलटॉप रनवे वाले तीन हवाईअड्डों में से है। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस हवाईअड्डे पर विमान उतारना पायलटों के लिए हमेशा से चुनौती भरा रहा है।’ इस ब्लॉग में जिन अन्य हवाईअड्डों का जिक्र किया गया है उनमें मिजोरम, लक्षद्वीप, लेह और शिमला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें