फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोझिकोड निगम की बिल्डिंग का कंक्रीट स्लैब गिरने से चार लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Mon, 23 Feb 2026 06:30 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के कोझिकोड में एक पुरानी इमारत का हिस्सा गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वलियांगडी इलाके में हुए इस हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। नगर निगम की यह इमारत 60 साल पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोझिकोड निगम की बिल्डिंग का कंक्रीट स्लैब गिरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोझिकोड से एक दुखद घटना सामने आया है, जहां वलियांगडी इलाके में कोझिकोड निगम की एक पुरानी इमारत का कंक्रीट स्लैब अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण हादसे की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


यह हादसा समुद्र तट के पास स्थित एक 60 साल पुरानी इमारत में हुआ। पहले यहां पासपोर्ट ऑफिस था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल गोदाम की तरह हो रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक, काम खत्म करने के बाद सात मजदूर वहां आराम कर रहे थे। तभी अचानक इमारत का छज्जा और स्लैब नीचे आ गिरा। इस दौरान दो मजदूर भागने में सफल रहे, लेकिन बाकी मलबे में दब गए।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सियासी हलचल तेज: पहली बार विधायक बने नेताओं ने मांगे मंत्री पद, खरगे-राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने कंक्रीट काटकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। दो अन्य घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मलबे में दबने से वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी टूट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत काफी समय से जर्जर थी, फिर भी वहां काम चल रहा था। घटना के बाद मेयर ने मौके का जायजा लिया और इमारत को सील करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


वहीं, इस हादसे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने सीपीएम (सीपीआई-एम) के नेतृत्व वाले नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इमारत की खराब हालत पता होने के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें