फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरेगांव जातीय हिंसा: जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद को मिली क्लीन चिट

Sun, 07 Jan 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के कोरेगांव जातीय हिंसा को लेकर विवादों में आए दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को बड़ी राहत मिली है। हिंसा भड़काने का आरोप झेल रहे मेवाणी और उमर खालिद को क्लीन चिट मिल गई है। सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि गुजरात के विधायक मेवाणी और जेएनयू छात्र उमर खालिद की भीमा-कोरेगांव हिंसा में कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन


हिंसा के मुंबई समेत गुजरात में फैल जाने के बाद जिग्नेश और खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप लगने पर जिग्नेश ने गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उन्हें निशाना बनाए जाना भारतीय जनता पार्टी की बचकानी हरकत है।

दलित नेता मेवाणी ने कहा कि उनपर भड़काऊ भाषण देने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जब मैं वहां गया ही नहीं तो उनका नाम शामिल किया जाना कहां तक सही है? जिग्नेश ने कहा कि गुजरात विधानसभा में 150 सीटें हासिल न कर पाने का बदला बीजेपी उनसे ले रही है। उन्होंने कहा कि 2019 को होनेे वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी परेशान है और वे आम चुनाव में पीएम मोदी को कड़ी टक्कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें