फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: विक्टोरिया मेमोरियल में ड्रोन का इस्तेमाल, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 06:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस अदिकारी ने बताया कि बांग्लादेशियों ने विमान अधिनियम का उल्लंघन किया है। विक्टोरिया मेमोरियल और उसके आसपास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है क्योंकि यह ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र है और रक्षा क्षेत्र में भी आता है।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता पुलिस ने ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल हाल और उसके आसपास के इलाकों में बिना अनुमति के तस्वीरें खींचने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल करने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। संग्रहालय की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से हेस्टिंग्स पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत करवाई गई है। बुधवार को विक्टोरिया मेमोरियल में देखे गए दोनों लोगों की पहतान बांग्लादेश के राजशाही जिले के रहने वालों के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों बांग्लादेशियों को ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस के मुताबिक दोनों विक्टोरिया मेमोरियल के उत्तरी गेट से कैमरों से लैस ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। वह स्मारक और उसके आसपास के इलाकों की तस्वीरें ले रहे थे। उल्लेखनीय है कि विक्टोरिया मेमोरियल फोर्ट विलियम में सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय के करीब है।

पुलिस अदिकारी ने बताया कि बांग्लादेशियों ने विमान अधिनियम का उल्लंघन किया है। विक्टोरिया मेमोरियल और उसके आसपास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है क्योंकि यह ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र है और रक्षा क्षेत्र में भी आता है। ड्रोन संचालन के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है। अधिकारी ने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों को 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें