सियालदाह के प्रगति मैदान क्षेत्र में गुप्तचर विभाग के नारकोटिक्स दल ने गुरुवार को 460 ग्राम हेरोइन के साथ डीलर सबीना बीबी और उसके सहयोगी बापी मोल्ला को गिरफ्तार किया। टीम द्वारा करीब 4300 रंगबिरंगे पैकेटों में जब्त की गई हेरोइन की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है।