फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल की बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए दिया अपना लीवर, लोग कर रहे तारीफ 

Sat, 20 Apr 2019 03:47 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बेटी ने अपने पिता को दान किया लीवर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोलकाता की एक 19 साल की लड़की ने अपने लीवर का 65 फिसदी हिस्सा अपने पिता को दान कर दिया है। जो कि गंभीर लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद लड़की के इस काम के लिए काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया में भी इन दोनों की तस्वीर को लोग शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


व्यवसायी हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर दोनों पिता और बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 19 वर्ष की राखी दत्ता ने अपने पिता को अपने लीवर का 65 प्रतिशत हिस्सा दान किया है। उन्होंने लिखा कि राखी ने निशान, दर्द या भविष्य में किसी भी प्रकार के खतरे के बारे में बिना सोचे यह कदम उठाया है। 
 



एक बेटी के लिए अपने पिता का प्यार बेहद खास होता है। जो बेटियों को बेकार समझते हैं उनके सबके लिए यह एक जवाब है। उनके द्वारा शेयर की तस्वीर को अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि करीब सात हजार लोग शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन


काफी यूजर इस कहानी को पढ़ने के बाद भावुक होकर कमेंट कर रहे हैं। लोग उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। एक बेटी के इस कदम की लोग तारीफ करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की बेटियां अनमोल होती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह सम्मान की बात है हमें बेटियों पर गर्व करना चाहिए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें