फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके स्तन असली हैं, बच्चे पैदा कर सकती हैं? इंटरव्यू में महिला से पूछे ये भद्दे सवाल

Tue, 19 Jun 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ गया जब नौकरी के लिए साक्षात्कार के दौरान उसके स्तनों के बारे में सवाल किए गए।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रहने वाली 30 वर्षीय सुचित्रा डे शिक्षक के पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंची थीं तभी उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या उनके स्तन असली हैं या नकली? यही नहीं उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह संतान पैदा कर सकती हैं? 

इंटरव्यू में ऐसे अजीब सवाल पूछने पर सुचित्रा ने कहा कि 'मैं हैरान हूं कोई साक्षात्कार में मेरी शैक्षणिक योग्यता के बारे में न पूछकर मेरे स्तनों के बारे में कैसे सवाल कर सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया 'मुझसे पूछे गए सवाल बेहद भद्दे थे, साक्षात्कार लेने वाला सिर्फ यही बात पता लगाना चाहता था कि मैं एक महिला हूं या नहीं। लेकिन वह साफ देख पा रहे थे कि मैंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया है।'
विज्ञापन


बता दें कि 2017 में लिंग परिवर्तन करवाकर हिरण्मय डे ने अपना नाम सुचित्रा डे करवा लिया था। वह सर्जरी से पहले भी स्कूल में पढ़ाती थीं। हालांकि सर्जरी के बाद उन्होंने फिर से उसी स्कूल में ज्वॉइनिंग ले ली। इस दौरान वह अन्य स्कूल में भी साक्षात्कार दे रही थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें