पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सदस्य को मुर्शदाबाद से गिरफ्तार किया है।
कोलकाता एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहनेवाले एक शख्स अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया। अब्दुल जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और जेएमबी धूलियन मॉड्यूल का एक सक्रिय सदस्य है। यह मॉड्यूल 2018 बिहार के बोधगया में हुए विस्फोट के लिए जिम्मेदार है।
बता दें कि बोधगया में महाबोधी मंदिर में विस्फोट ऐसे समय में हुआ था जब बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बोधगया के दौरे पर आए थे। इस धमाके की जांच एनआईए कर रही है। मंदिर में कई जगह से विस्फोटक बरामद किए गए जिससे यह माना गया कि आतंकवादियों द्वारा महाबोधि मंदिर में सीरियल ब्लास्ट करने की योजना थी।
दलाई लामा के अलावा कई देशों के 10 हजार से ज्यादा विदेशी बौद्ध धर्मावलंबी भी धर्मगुरु दलाई लामा के शैक्षिक सत्र में शामिल होने के लिए उस वक्त वहां मौजूद थे। हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे भी बोधगया में मौजूद थे।