फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: विमान के लैंडिंग गियर के दरवाजे में फंसने से स्पाइसजेट के तकनीशियन की मौत

Wed, 10 Jul 2019 09:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की मरम्मत के दौरान हुई दुर्घटना में स्पाइसजेट के एक तकनीशियन की मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक बजे के आस-पास स्पाइसजेट विमान की मरम्मत के दौरान विमान के लैंडिंग गियर के दरवाजे में फंसने से एक तकनीशियन की जान चली गई। बाद में उसके शव को फायर ब्रिगेड की मदद से विमान से अलग किया गया।

कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा, 'मृतक तकनीशियन दुर्घटना के समय बॉम्बार्डियर Q400 विमान के लैंडिंग गियर की मरम्मत कर रहा था तभी लैंडिंग गियर का दरवाजा बंद हो गया और वह वहीं फंस गया।'
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हवाईअड्डा थाना पर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया है। घटना स्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे।




स्पाइसजेट ने अपने बयान में कहा, 'कोलकाता के हवाई अड्डे पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हमारे तकनीशियन रोहित पांडे का कल रात निधन हो गया। वह एक Q400 विमान के दाहिने साइड के मुख्य लैंडिंग गियर व्हील वेल एरिया में रख-रखाव का काम कर रहे थे। इस विमान को एयरपोर्ट के बे नंबर 32 में पार्क किया गया था।

अनजाने में मुख्य लैंडिंग गियर हाइड्रोलिक डोर बंद हो गया और वह हाइड्रोलिक डोर फ्लैप के बीच फंस गए। पांडे को बचाने के लिए हाइड्रोलिक दरवाजे तोड़े गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पूरा स्पाइसजेट परिवार इस दुखद दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर एक साथ खड़ा है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें