कोलकाता के प्रिया सिनेमा हॉल में लगी आग।
कोलकाता के प्रिया सिनेमा हॉल में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।