फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Case: भाजपा TMC से पूछ रही तीखे सवाल, गिरिराज बोले- ममता सरकार में महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं बंगाल

Mon, 30 Jun 2025 03:42 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता लॉ कॉलेज की विधि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले से देशभर में आक्रोश है। भाजपा लगातार टीएमसी सरकार पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। तो वहीं टीएमसी भी अपने बचाव में कई सारे दावे करती नजर आ रही है। इसी क्रम भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। सिंह ने कहा कि ममता सरकार में पश्चिम बंगाल महिलाओं और हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता लॉ कॉलेज में विधि छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। वहीं इस मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में बंगाल न तो हिंदुओं के लिए सुरक्षित है और न ही महिलाओं के लिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी खुद महिला होते हुए भी इस शर्मनाक घटना और टीएमसी नेताओं की विवादित टिप्पणियों पर चुप हैं। यह चिंता की बात है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने भी टीएमसी को घेरा

विज्ञापन

इसी तरह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस घटना पर टीएमसी नेताओं की प्रतिक्रिया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार अपराध को नजरअंदाज कर रही है। नकवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और इसमें तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:- Kolkata Rape Case: CCTV में दिल दहला देने वाली वारदात; दुष्कर्म पीड़िता को दो आरोपी कॉलेज के अंदर घसीटते दिखे

कांग्रेस ने भाजपा के रवैये पर उठाए सवाल

विज्ञापन

हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस मामले में भाजपा के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच एजेंसी कब से बन गई? उन्हें अपने राज्यों की भी सच्चाई देखनी चाहिए। यह समाज में फैलती मानसिक विकृति है, इसका इलाज राजनीतिक फायदा नहीं, बल्कि बौद्धिक जागरूकता है।

ये भी पढ़ें:- Kolkata Rape Case: सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच को भाजपा की समिति कोलकाता पहुंची, पीड़िता से करेगी मुलाकात
विज्ञापन


फैक्ट फाइंडिग के लिए भाजपा की तैयारी
गौरतलब है कि भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की एक फैक्ट-फाइंडिंग टीम बनाई है, जो इस घटना की पूरी जानकारी जुटाकर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। यह घटना 25 जून को घटी, जब दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज की पहली वर्ष की छात्रा के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर कॉलेज परिसर में ही दुष्कर्म किया। आरोप है कि तीनों आरोपी तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें