फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कोलकाता पुलिस ने मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ मामला किया दर्ज 

Tue, 10 Nov 2020 03:02 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मधु पूर्णिमा किश्वर - फोटो : twitter
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कार्यकर्ता मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दरअसल, किश्वर ने बांग्लादेश में हुई एक इस्लामिक रैली का वीडियो ट्वीट किया था और दावा किया था कि उक्त आयोजन कोलकाता में हुआ था। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीडियो में जो गीत है उसमें साफतौर से बांग्लादेश का संदर्भ है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया, ‘‘वीडियो में बांग्लादेश के कई झंडे भी देखे जा सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाली शख्स ने इसे कोलकाता का बताया। यह बिल्कुल गलत और भ्रामक है तथा इससे यहां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो सकता है।’’

किश्वर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कोलकाता पुलिस की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किश्वर के ट्विटर पर बीस लाख से अधिक फॉलोवर हैं। बाद में किश्वर ने क्लिप हटा दी और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो उन्हें ‘‘किसी भरोसेमंद मित्र’’ ने भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें