फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पूर्व निदेशक नागेश्वर राव के ठिकानों पर मारा छापा

Fri, 08 Feb 2019 08:12 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
के नागेश्वर राव - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक रह चुके नागेश्वर राव के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की शाम छापेमारी की। कोलकाता में राव के ठिकानों पर छापे मारे गए। वहीं साल्ट लेक में राव की पत्नी की कंपनी एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी को लेकर नागेश्वर राव ने प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड के साथ किसी भी तरह का लिंक होने से इंकार किया है। 

विज्ञापन


                 



सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई के तत्कालीन अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव को तलब किया। सुप्रीम कोर्ट ने राव को फटकार लगाई है कि किस परिस्थिति में उन्होंने जांच अधिकारी का ट्रांसफर किया। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर बिहार आश्रय गृह मामलों की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारी एके शर्मा का तबादला करने पर सुप्रीम कोर्ट ने राव के प्रति कड़ा रूख अख्तियार किया है।  कोर्ट ने सीबीआई के तत्कालीन अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव को अवमानना का नोटिस भेजा और 12 फरवरी को अपने समक्ष पेश होने को कहा।

मालूम हो कि पिछले साल अक्तूबर में सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच उपजे विवाद के बाद तत्कालीन संयुक्त निदेशक एम नागेश्वर राव को अंतरिम निदेशक बनाया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड केस की सुनवाई बिहार से नई दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। सुनवाई पटना से दिल्ली के साकेत पॉक्सो कोर्ट में ट्रांसफर की गई है। कोर्ट ने जज को आदेश दिया है कि दो हफ्ते के भीटर ट्रायल शुरू करें और 6 महीने के भीतर इसे खत्म करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें