फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: महिला को ड्रग्स देकर कार में की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 02:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन कार में धकेला और उसे जबरन ड्रग्स दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को प्रगति मैदान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कार के भीतर महिला को ड्रग्स दी और उससे छेड़छाड़ की। आरोपी की पहचान अल्ताफ आलम (24 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो गार्डन रीच इलाके का निवासी है। प्रगति मैदान पुलिस ने शनिवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है, जब करीब 9 बजे के आसपास एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन के नजदीक बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी, जिसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस ने बताया कि एक युवक महिला का परिचित था और बीते तीन महीने से दोनों के बीच जान-पहचान थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन कार में धकेला और उसे जबरन ड्रग्स दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को प्रगति मैदान इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- पकड़े गए दो मौलवी: दिल्ली कार विस्फोट का रामपुर कनेक्शन आया सामने, एनआईए की टीम ने डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी और उसकी कस्टडी की मांग करेगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें