फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में म्यांमार से लाए गए तीन करोड़ के सोने के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने म्यांमार से तस्करी के जरिए तीन करोड़ रुपये का सोना यहां लाने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिजोरम का रहने वाला जोनूनसांगा नामक व्यक्ति आइजल से जेट एयरवेज के विमान से कोलकाता पहुंचा था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विमान से यात्रियों के उतरने के दौरान खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के जवानों के सहयोग से पूरे इलाके को घेर लिया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति की पीठ पर टंगे बैग से तीन करोड़ रुपये कीमत का 9.96 किलो सोना बरामद किया गया।

यह सोना 1.66 किलो वजन वाले छह बिस्कुटों की शक्ल में था। अभियुक्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि आसान कमाई के लालच से ही वह कैरियर के तौर पर इस धंधे में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें