फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ममता ने दुर्गा पंडाल का किया ऑनलाइन उद्घाटन, कहा-कई राज्यों में रोक, हमने भावनाओं का रखा ख्याल

Wed, 14 Oct 2020 10:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में बड़े आयोजनों पर रोक लगी हुई। धार्मिक आयोजनों में भी ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को 69 स्थानों पर दुर्गापूजा का ऑनलाइन उद्घाटन करके राज्य में त्योहारों के मौसम की शुरुआत कर दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कई राज्यों में त्योहारों का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन लोगों की भावनाओं को खयाल रखते हुए तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने बंगाल में इस पर रोक नहीं लगाई। यहां हर साल की तरह दुर्गा पूजा होगी। हमें अपने लोगों की भावनाओं की कद्र है, इसलिए हमने उनकी भावनाओं कस ख्याल रखते हुए दुर्गा पूजा पर रोक नहीं लगाई।

नियमों का पालन करने की अपील की :
बनर्जी ने राज्य के उत्तरी जिलों और नादिया में 69 पूजा आयोजनों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पूजा समितियों और जनता से सामाजिक दूरी समेत कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करने की अपील दोहराई।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, ''हम तमाम सुरक्षा एहतियातों का पालन करते हुए मां दुर्गा की आराधना करेंगे और आर्शीवाद लेंगे। कोविड-19 और लॉकडाउन के चलते लोगों ने बहुत सारी कठिनाईयों का सामना किया और वे काफी तनाव में रहे हैं। मां दुर्गा से कोरोना संकट से बाहर निकालने की प्रार्थना करें।''

लोगों से घर में पूजा करने की अपील
बता दें कि अक्तूबर में एक के बाद एक त्योहार आ रहे हैं। नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं। दुर्गा पूजा से लेकर रामलीला तक का आयोजन होता है। इस बार कोरोना वायरस के चलते त्योहारों और आयोजनों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने सार्वजनिक दुर्गा पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है। लोगों से अपने घर में दुर्गा पूजा करने की अपील की है। वहीं रामलीला के मंचन को लेकर भी कई नियम बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें