फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: हाथ-पैर जंजीर से बांधकर जादू दिखाने हुगली में उतरा था जादूगर, वापस नहीं लौटा

Mon, 17 Jun 2019 05:20 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
जादूगर चंचल लाहिरी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पानी के अंदर जादू की ट्रिक दिखाने के लिए कोलकाता में हावड़ा ब्रिज के पास हुगली (गंगा) नदी में उतरा एक जादूगर नदी में डूब गया। वह अपने हाथ-पैर जंजीर से बांधकर नदी में उतरा था। वह छह ताले वाले पिंजरे में बंद था। नदी में उतरने के बाद जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो जादू देख रहे दर्शकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


41 वर्षीय जादूगर चंचल लहिरी कोलकाता के दक्षिणी उपनगर का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने इस प्रदर्शन के लिए कोलकाता पुलिस के साथ कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट से भी अनुमति ली थी। लेकिन, इसके बावजूद वहां पर सुरक्षा के उचित इंतेजाम नहीं किए गए थे। वह यही जादू की ट्रिक साल 2013 में एक बार पहले भी दिखा चुका था। लेकिन इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। 

पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन समूह ने रविवार को उसकी खोज शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे खोजना के काफी प्रयास किए गए। ऐसा लगता है कि वह लहरों के साथ बह गया। गोताखोरों ने काफी गहराई तक जाकर देखा, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें