फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में आज से अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव

Mon, 27 Mar 2017 03:15 AM IST
amarujala.com, presented by- संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता महानगर में सोमवार से सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इंटरनेशनल फोरम ऑफ न्यू सिनेमा शीर्षक वाले इस फिल्मोत्सव में दर्शकों को अलग-अलग किस्म की प्रतिनिधि फिल्मों को एक ही जगह देखने का दुर्लभ मौका मिलेगा। इसका उद्घाटन राज्य के सूचना व संस्कृति सचिव इंद्रनील सेन करेंगे।
विज्ञापन


समारोह में फिल्म निर्माता गौतम घोष और सेवानिवृत्त जज श्यामल कुमार सेन भी मौजूद रहेंगे। इसके आयोजक सिने सेंट्रल फिल्म क्लब के महासचिव परिमल मुखर्जी ने रविवार को यहां इसकी जानकारी दी।

फिल्मोत्सव की शुरुआत मेक्सिको की फिल्म लास होरास म्यूरतास (द एम्प्टी आवर्स) से होगी। जाने-माने फिल्म निर्माता आरोन फर्नांडीज लेसूर ने इसका निर्देशन किया है। मुखर्जी ने बताया कि समारोह के दौरान 22 देशों की कुल 30 फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें भारत के अलावा इंडोनेशिया, जर्मनी, मेक्सिको, चीन, बांग्लादेश व क्यूबा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मुखर्जी ने बताया कि यह फिल्मोत्सव डिजिटल मीडिया को लेकर नए-नए प्रयोग करने वाले फिल्मकारों को एक मंच मुहैया कराने का प्रयास है। इनमें ज्यादातर ऐसे देशों की फिल्में हैं जिनको भारत में व्यावसायिक रूप से रिलीज नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक वरिष्ठ अभिनेत्री को सत्यजीत रे लाइटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें