फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता हाईकोर्ट: पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस

Sat, 26 Jun 2021 04:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता

सार

  • डोलाई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि मोयना से भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करते समय तथ्यों को छिपाया और झूठी जानकारी दी।
विज्ञापन
Calcutta High Court - फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस नेता संग्राम कुमार डोलाई की चुनावी याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। डोलाई ने मोयना विधानसभा सीट से भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा के निर्वाचन को चुनौती दी है।

विज्ञापन


डिंडा से पराजित तृणमूल उम्मीदवार डोलाई की याचिका का संज्ञान लेते हुए जस्टिस तीर्थांकर घोष ने पाया कि प्रथमदृष्टया नोटिस जारी करने का मामला बनता है। डिंडा ने डोलाई को 1260 वोटों से हराया था।

डोलाई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि मोयना से भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करते समय तथ्यों को छिपाया और झूठी जानकारी दी। साथ ही डिंडा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान भ्रष्ट आचरण भी किया। डोलाई सीएम ममता बनर्जी समेत उन पांच तृणमूल नेताओं में से एक हैं जिन्होंने चुनाव हारने के बाद हाईकोर्ट में चुनावी याचिका दायर की है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अशोक डिंडा को वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी। अब उनके साथ सीआरपीएफ के जवान हमेशा मौजूद हैं। बता दें कि बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हआ। इससे ठीक एक दिन पहले डिंडा को इस तरह की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। गुरुवार को बंगाल में चार जिलों की 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दरअसल, मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान अशोक डिंडा की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें