फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: बच्ची को नशीली दवा देती थी महिला, फिर बेटा करता था दुष्कर्म, कोलकाता पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2022 09:20 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

अधिकारी ने कहा कि लड़की के बेहोश होने के बाद महिला के बेटे ने कथित तौर पर उससे कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पुलिस ने एक लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला देती थी नशीली दवा, बेटा करता था दुष्कर्म
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी महिला के साथ ‘ब्यूटीशियन’ का कोर्स करने वाली लड़की को अक्तूबर में महिला के घर बुलाया गया और वहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिला दिया गया। अधिकारी ने कहा कि लड़की के बेहोश होने के बाद महिला के बेटे ने कथित तौर पर उससे कई बार दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें