फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कोलकाता स्थित फर्म का दावा-एक करोड़ टेस्ट किट तैयार, महज 500 रुपये में जांच

Tue, 12 May 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना स्थित निजी फर्म जीसीसी बायोटेक इंडिया ने एक करोड़ स्वदेशी कोविड-19 टेस्टिंग किट तैयार करने का दावा किया है। इसकी कीमत महज 500 रुपये है। इस किट में महज 90 मिनट के अंदर जांच के नतीजे आ जाते हैं। फर्म के प्रबंध निदेशक राजा मजूमदार ने बताया कि दो महीने के अनुसंधान एवं विकास के बाद हमारी टीम ने ये किट तैयार किया है। इस किट के सभी तत्व पूरी तरह भारत में तैयार हुए हैं इस कारण इसकी कीमत भी कम है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम ने करीब 1 करोड़ टेस्ट किट तैयार की हैं। अभी उनके स्टोर में 40 लाख किट मौजूद हैं। इस किट में जांच दो चरणों में होती है। पहला क्यूआरटी पीसीआर मास्टर मिक्स प्राइमर जांच और दूसरा आरएनए टेम्पलेट। मजूमदार ने बताया कि उनकी कंपनी एक महीने में एक करोड़ किट तैयार कर सकती है। इस किट को आईसीएमआर की मंजूरी मिल चुकी है अब बस डब्ल्यूएचओ की हरी झंडी का इंतजार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें