फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में इमारत में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला

Thu, 20 May 2021 04:08 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, कोलकाता।

सार

कोलकाता में बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना समय पर मिलने के चलते वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटनास्थल पर पहुंचे बंगाल के अग्निशमन विभाग के मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि हमारे अधिकारी आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें