फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की एक इमारत में आग लगी, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां 

Thu, 19 Oct 2017 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कोलकाता के जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित एक व्यावसायिक इमारत की 16वीं मंजिल में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आग लग गई। इस मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्लोबल मार्केट कार्यालय का सर्वर रूम मौजूद है। यह इमारत 19 मंजिला है। 
विज्ञापन


एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक (कोलकाता मंडल) पीपी सेनगुप्ता ने कहा कि इमारत में किसी के भी फंसे होने की खबर नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि जीवन सुधा बिल्डिंग की 17वीं मंजिल तक तेजी से बढ़ रही आग को फैलने से रोकने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों की सेवा ली गई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग बहुत तेजी से इमारत की अन्य मंजिलों तक फैल रही है। इस इमारत में एसबीआई, एलआईसी की शाखाएं और अन्य वित्तीय संस्थानों के कार्यालय हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दिवाली की छुट्टी होने की वजह से बिल्डिंग में काफी कम लोग थे। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बिल्डिंग के मुख्य सड़क के किनारे होने की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए ट्राफिक डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आग की वजह से दफ्तरों के जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें