फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : अभिजात कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ईडी का छापा, निदेशक अभिजीत व सुजाता सेन के घरों पर भी कार्रवाई

Fri, 13 May 2022 12:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कंपनी व उसके निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस कोलकाता पुलिस द्वारा भादंवि की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार दायर किया गया है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में आज कोलकाता स्थित अभिजात कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रालि पर छापे मारे। उक्त कंपनी के निदेशकों अभिजीत सेन और सुजाता सेन के दफ्तरों पर कार्रवाई की गई। ईडी के अनुसार कंपनी व उसके निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस कोलकाता पुलिस द्वारा भादंवि की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आधार दायर किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने खरीदारों से पूरा पैसा लेने के बाद भी उन्हें मकान व फ्लैट नहीं दिए और इस राशि का इस्तेमाल निजी लाभ कमाने में किया। ईडी का कहना है कि छापों के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं। इनमें कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें