फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में भगदड़: 360 डिग्री का घुमावदार रास्ता, पंडाल का एक हिस्सा टूटा; दुर्गा पूजा में कैसे बिगड़े हालात?

Sun, 18 Oct 2026 09:03 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से कम से कम 19 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए हैं। बारिश और भीड़ के बीच हुए हादसे के बाद सरकार ने सुरक्षा समीक्षा के लिए समिति बनाई है। आखिर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ बेकाबू कैसे हुई और सुरक्षा में कहां चूक हुई? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम चोरबागान सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में उत्सव अचानक मातम में बदल गया। शनिवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश तेज हुई और पंडाल में भीड़ बढ़ने लगी। कुछ ही देर में हालात ऐसे बिगड़े कि निकास द्वार पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ - फोटो : PTI/IANS
कोलकाता पुलिस के अनुसार, रात 7:40 बजे बारिश के दौरान पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ जुटने से अफरा-तफरी मची। लोगों ने तेज बारिश से बचने के लिए पंडाल के भीतर जाने की कोशिश की। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, भीड़ में फंसी एक लड़की गिरी, उसके बाद भीड़ उसे रौंदती चली गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि प्रवेश और निकास के रास्ते संकरे थे, रोशनी भी कम थी। एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि उसकी तीन सहेलियां साथ थीं। भीड़ में वे भी दब गईं। तीनों का पता नहीं चल रहा है।

360 डिग्री का घुमावदार रास्ता, पंडाल का एक हिस्सा टूट गया
पंडाल के भीतर 360 डिग्री घूमकर बाहर निकलने के लिए गोलाकार ऊंचा गलियारा बनाया गया था। इसी हिस्से में भीड़ का दबाव बढ़ा। पंडाल के ढांचे का हिस्सा टूटने की आशंका भी जताई जा रही है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि आयोजकों की ओर से लाउडस्पीकर पर की गई घोषणा और सुरक्षा गार्डों के सीटी बजाने के बाद भगदड़ मची।

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ - फोटो : Amar Ujala Graphics
धक्का-मुक्की के बीच मची चीख-पुकार
एक प्रत्यक्षदर्शी सैकत बनर्जी ने आरोप लगाया कि मौके पर आयोजकों, स्वयंसेवकों और पुलिसकर्मियों की पर्याप्त मौजूदगी नहीं थी। उनके मुताबिक, लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे और अफरा-तफरी के बीच कई लोग बीमार पड़ गए। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने भीड़ और बारिश को हालात बिगड़ने की वजह बताया है, लेकिन हादसे का सटीक कारण अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है।

निकास द्वार पर क्यों अहम है भीड़ का दबाव?
पंडाल में प्रवेश और बाहर निकलने वाले रास्तों पर जब एक साथ बड़ी संख्या में लोग जमा हो जाते हैं, तो आवाजाही बाधित हो सकती है। बारिश के दौरान लोग सुरक्षित जगह की तलाश में एक ही दिशा में बढ़ें, तो दबाव और बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में धक्का-मुक्की से लोग गिर सकते हैं और उनके पीछे मौजूद लोगों के लिए संभलना मुश्किल हो सकता है। चोरबागान पंडाल में भी निकास द्वार पर भगदड़ की सूचना मिली है। हालांकि, वहां रास्ते की वास्तविक स्थिति, भीड़ की संख्या और सुरक्षा इंतजामों की भूमिका को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ - फोटो : PTI/IANS
हादसे के बाद पंडाल बंद, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
घटना के बाद पुलिस ने पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने की घोषणा की है।

समिति भीड़ प्रबंधन, निकास मार्गों, रोशनी और पंडालों की संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन करेगी। अष्टमी और नवमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ - फोटो : PTI/IANS
मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी
हादसे के बाद सीएम शुभेंदु ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। घायलों को पांच-पांच लाख की सहायता दी जाएगी। हादसे की जांच हाईकोर्ट के जज की अगुवाई वाली एसआईटी करेगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का एलान किया है। शनिवार शाम कोलकाता पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। वह रविवार को घायलों से मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें