Kolkata Doctor Rape-Murder: दरिंदगी-हत्या से मामला सीबीआई को दिए जाने तक, डॉक्टर हत्याकांड में क्या-क्या हुआ?
इन दिनों देशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के बाद डॉक्टर सड़कों पर हैं। पश्चिम बंगाल समेत देशभर की तमाम अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तत्काल केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने के निर्देश भी दिए हैं। इस घटना को लेकर विपक्षी दल भी राज्य सरकार को घेर रहे हैं।
कोलकाता के अस्पताल की घटना क्या है? घटना का खुलासा कैसे हुआ? पुलिस ने मामले में क्या-क्या कार्रवाई की है? विरोध प्रदर्शन करने वालों की मांग क्या है? विपक्ष इस घटना पर क्या कह रहा है? सरकार ने क्या प्रतिक्रिया दी? आइये जानते हैं पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन...