फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदू पाकिस्तान' टिप्पणी पर फंसे थरूर, कोलकाता की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Tue, 13 Aug 2019 08:17 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का पिछले साल की गई एक टिप्पणी अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। उन्होंने 'हिंदू पाकिस्तान' के निर्माण संबंधी एक बयान दिया था, जिसपर मंगलवार को कोलकाता की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोलकाता की मेट्रोपॉलिटन अदालत ने यह वारंट वकील सुमीत चौधरी द्वारा दायर किए गए मामले के आधार पर लिया है। थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में थरूर ने कहा था कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 का लोकसभा चुनाव जीतती है तो इससे 'हिंदू पाकिस्तान' के निर्माण की स्थितियां पैदा हो जाएंगी। तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में थरूर ने कहा था कि भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो पाकिस्ताव की तरह राष्ट्र के मार्ग को बदल देगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई महत्व नहीं है।

थरूर ने अपने बयान में कहा था, 'अगर वे (भाजपा) दोबारा लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो हमें लगता है कि हमारा लोकतांत्रिक संविधान जीवित नहीं रह पाएगा। उनके पास वह सब होगा जिससे वह इस संविधान को खत्म कर नया संविधान लिख सकेंगे।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा था, 'वह नया संविधान हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतो को स्थापित करेगास जो अल्पसंख्यकों के लिए समानता को समाप्त कर देगा, इससे हिंदू पाकिस्तान का निर्माण होगा और यह वह नहीं होगा जिसके लिए महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मौलाना आजाद और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों ने लड़ाई लड़ी थी।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें