कोलकाता में टीएमसी नेता श्वेता इंदोरिया और भाजपा समर्थकों के बीच बहस हुई। इंदोरिया ने भाजपा समर्थकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सत्ता में होने से आरोपियों को बचाया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेत्री श्वेता इंदोरिया और भाजपा समर्थकों के बीच बहस हो गई। घटना के दौरान श्वेता छाता पकड़े नजर आईं। उन्होंने भाजपा समर्थकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने इस घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
श्वेता इंदोरिया ने क्या कहा?
श्वेता इंदोरिया ने कहा, 'ये भाजपा के लोग हैं। बंगाल की यही स्थिति है। भाजपा के पाले हुए गुंडों को देखिए, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर कोई सार्वजनिक रूप से किसी महिला से दुष्कर्म भी कर दे, तो कुछ नहीं होगा, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी उन्हें बचाने के लिए सत्ता में हैं।' उन्होंने खुद को पूर्व वार्ड पार्षद बताते हुए कहा कि वे अभिषेक बनर्जी के साथ खड़ी रहेंगी।